इंडोनेशिया के उपराष्ट्रपति जिब्रान राकाबुमिंग राका ने अपने पद से इस्तीफा दिया

नई दिल्ली ( दस्तक डेस्क) : इंडोनेशिया के उपराष्ट्रपति जिब्रान राकाबुमिंग राका ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इससे राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो और पूर्व राष्ट्रपति जोको विडोडो के बीच राजनीतिक दरार पैदा होने की संभावना बढ़ गई है।
यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब उनकी शैक्षणिक योग्यताओं पर सवाल उठ रहे थे, अदालत ने भी अपने फैसलों में पाया था कि उनके दस्तावेज चुनाव की शर्तों को पूरा नहीं करते हैं।
सूत्रों के अनुसार जिब्रान आज उच्च सदन (अपर हाउस) को एक औपचारिक पत्र सौंपेंगे। इससे पहले, लगभग 120 सांसदों ने एक याचिका दायर कर उपराष्ट्रपति के रूप में जिब्रान की पात्रता पर सवाल उठाते हुए उन्हें पद से हटाने (महाभियोग) की मांग की थी।
वरिष्ठ कानून मंत्री युसरिल इहज़ा महेंद्र के अनुसार, अब इंडोनेशिया के उच्च सदन को इस पद को रिक्त घोषित करना होगा और 60 दिनों के भीतर किसी नए व्यक्ति को चुनने के लिए चुनाव कराना होगा।



