अन्तर्राष्ट्रीय

कंगाल हो गया विश्व का सबसे अमीर आदमी, अब नीलाम होगी सम्पत्ति

दुबई : दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल अरबपति कारोबारी मान अल साने से कर्ज वसूलने के लिए सऊदी अरब सरकार ने उनकी संपत्ति नीलाम करने का फैसला किया है। अगले महीने उनकी सं‍पत्ति की नीलामी होगी और कर्ज चुकाया जाएगा।

दिवालिया हो चुके साने एक समय दुनिया के 100 सबसे अमीर लोगों में शामिल थे। साल 2007 में उन्‍हें फोर्ब्‍स की दुनिया के 100 सबसे अमीरों की सूची में जगह मिली थी, लेकिन 2009 में उनकी कंपनी साद ग्रुप के दिवालिया होने के चलते पिछले साल उन्‍हें हिरासत में ले लिया गया था। पिछले 9 साल से लेनदार साद ग्रुप से कर्ज अदायगी का केस लड़ रहे थे। यह सऊदी अरब के इतिहास का सबसे बड़ा कर्ज विवाद है। तीन जजों के ट्रिब्‍यूनल ने पिछले साल एतकान अलायंस को कर्ज विवाद निपटारे के लिए प्रॉपर्टी की नीलामी की जिम्‍मेदारी दी थी। एतकान पांच महीने में सऊदी की राजधानी रियाद और जेद्दा में नीलामी कराएगा। पहली नीलामी अक्टूबर के आखिरी महीने में होगी। इसमें पूर्वी राज्‍य के खोबर और दम्‍मम में मौजूद आवासीय इमारतों, बिना निर्माण वाले वाणिज्यिक प्‍लॉट और फॉर्म पर बोली लगाई जाएगी। यह नीलामी एक से दो बिलियन रियाल यानी लगभग 19.20 से 38 अरब रुपए तक पहुंच सकती है। लेनदार से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि प्रॉपर्टी मार्केट में मंदी के चलते नीलामी की प्रक्रिया में देरी हुई। मार्च में एतकान ने पहले फेज में साद ग्रुप के लगभग 900 वाहन नीलाम किए थे जिनमें ट्रक, बस, गोल्‍फ कोर्ट और जेसीबी जैसे वाहन शामिल रहे।

सभी बॉलीवुड तथा हॉलीवुड मूवीज को सबसे पहले फुल HD Quality में देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

Related Articles

Back to top button