व्यापार

कच्चे तेल में तेजी, पहुंचा 48 डॉलर के पार

crude-oial-1440934187दस्तक टाइम्स/एजेंसी- नई दिल्ली:  अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बुधवार को 1.8 प्रतिशत लुढ़कने के बाद गुरुवार को कच्चा तेल में तेजी देखी गई और ब्रेंट क्रूड 48 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। 
 
लंदन से मिली जानकारी के अनुसार, दिसंबर का ब्रेंट क्रूड 20 सेंट चढ़कर 48.05 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। कल इसमें 86 सेंट की गिरावट दर्ज की गई थी। 
 
दिसंबर का अमेरिकी क्रूड भी 19 सेंट ऊपर 45.39 डॉलर प्रति बैरल बोला गया। बाजार विश्लेषकों के अनुसार, कच्चा तेल की गुरुवार  की बढ़त अस्थायी है और इस पर अभी भी दबाव बना हुआ है। बुधवार को अमेरिका में कच्चा तेल भंडार बढऩे की खबर आने के बाद इसमें गिरावट देखी गई थी। 
 इस बीच वियेना में हुई बैठक के बाद पेट्रोलियम निर्यातक देशों के प्रमुख संगठन ओपेक के सदस्य और गैर-सदस्य देशों में कच्चा तेल की कीमतों को मजबूती देनी की दिशा में प्रयास को लेकर कोई समझौता नहीं हो सका। इससे भी इस पर दबाव बढऩे की आशंका है। 

 

Related Articles

Back to top button