अन्तर्राष्ट्रीय

कतर में भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता का निधन

katrदोहा (एजेंसी) । प्रवासियों की स्वैच्छिक सेवा के लिए मशहूर एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता का कतर के एक अस्पताल में निधन हो गया। समाचार पत्र ‘द पेनेनसुला’ के मुताबिक  भारत में केरल प्रांत के त्रिसूर जिला निवासी एम. वी. अब्दुल कादर हाजी (67) का शनिवार शाम 6:3० बजे कतर की राजधानी दोहा के हमद जनरल अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले कुछ सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थे। उनकी मदद पाने वाले  जिसमें विभिन्न जातियों धर्मों के लोगों ने उनका अंतिम संस्कार करने के लिए वैधानिक और चिकित्सकीय औपचारिकताएं पूरी की। उनकी मानवीय सेवाओं के लिए भारतीय दूतावास के तहत चलाए जाने वाले इंडियन कम्युनिटी वेनेवोलेंट फोरम सहित कई भारतीय संगठनों ने उन्हें सम्मानित किया था। हजिका के नाम से प्रसिद्ध दिवंगत सामाजिक कार्यकर्ता 2० वर्ष की अवस्था में कतर आए थे और दोहा के एक रेस्त्रां में उन्होंने नौकरी शुरू की थी। बाद में उन्होंने एक वातानुकूलित कार्यशाला शुरू की और अपने परिवार को दोहा ले आए। उनके परिवार में उनकी पत्नी जौहरा और चार बच्चे हैं।

Related Articles

Back to top button