राष्ट्रीय

करगिल में लापता जवान विजय कुमार का शव मिला

phpThumb_generated_thumbnail (11)एजेन्सी/  करगिल में हिमस्खलन की चपेट में आकर लापता हुए जवान विजय कुमार का शव रविवार को बरामद किया गया है। वह गुरुवार को हल्के भूकंप के बाद आए हिमस्खलन में लापता हो गए थे। इस घटना के बाद से ही उनकी खोज में बचाव अभियान चलाया गया था। 
 
रेस्क्यू ऑपरेशन के तीसरे दिन विजय का शव 12 फीट बर्फ के नीचे मिला। 17,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित आर्मी पोस्ट के दो जवान हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। इनमें से एक को पहले ही बचा लिया गया था। 
 
विजय के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा। वह तमिलनाडु में तिरूनेलवेली जिले के वल्लारमपुरम गांव के रहने वाले थे। लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने विजय के निधन पर शोक जताया है। 
 
ये दोनों जवान सर्विलांस ड्यूटी पर थे। हिमस्खलन की वजह से ये फंस गए थे। इससे पहले फरवरी में सियाचिन में आए एक हिमस्खलन में फंसकर सेना के 10 जवानों की मौत हो गई थी। रेस्क्यू अभियान में लांसनायक हनमनतप्पा को 6 दिनों बाद 25 फीट बर्फ के नीचे से जिंदा निकाला गया था। लेकिन बाद में उनकी मौत हो गई थी।

Related Articles

Back to top button