टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्य

कर्नाटक में बाढ़ : कृष्णा नदी उफान पर

बेंग्लूरू : कर्नाटक में पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के जलाशयों से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने की वजह से कृष्णा नदी के उफान पर होने के कारण बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है और मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने उत्तरी कर्नाटक के सभी बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया है। बाढ़ का पानी स्कूल भवनों में घुस गया है और सड़कों पर घुटने से ऊपर तक पानी भरा हुआ है लिहाजा स्कूलों में तीन दिन के लिए अवकाश की घोषणा कर दी गयी है।
मुख्यमंत्री ने बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित बेलगावी, बगलकोट, रायचूर, बीजापुर और याडगीर जिलों में स्थिति का जायजा लेने के बाद कहा कि सेना की मदद मांगी है और सेना के जवान राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मोचन बल, अग्निशमन विभाग की टीम के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य चला रहे हैं। बाढ़ में फंसाने लाेगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए दिन-रात काम चल रहा है। कृष्णा नदी के किनारे के बाढ़ प्रभावित गांवों से लगभग 1000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। मलाप्रभा और घटाप्रभा जलाशयों में पानी का भारी प्रवाह जारी है। तीन हजार हेक्टेयर में खड़ी फसल बाढ़ से डूब गयी। विस्थापित लोगों के लिए अाठ आश्रय स्थल बनाये गये हैं। मुख्यमंत्री श्री येदियुरप्पा ने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य के लिए फंड की कोई कमी नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को बचाव कार्य में तेजी लाने अौर बचाये गये पशुओं को पर्याप्त चारा तथा पानी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

Related Articles

Back to top button