अजब-गजबफीचर्डराजनीतिराष्ट्रीय

कर्नाटक में 12 मई को होगा विधान सभा चुनाव, सभी 56 हजार बूथों पर ‘वीवीपीएटी’ का होगा इस्तेमाल

बेंग्लूरू : कर्नाटक में मुख्य चुनाव आयोग ने विधनसभा चुनाव की घोषणा की। 12 मई को राज्य में एक चरण में चुनाव कराया जाएगा और 15 मई को मतगणना कराई जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ओ पी रावत ने ऐलान किया कि कर्नाटक विधानसभा के चुनाव 12 मई को कराए जाएंगे और वोटों की गिनती 15 मई को होगी।  चुनाव आयोग की इस घोषणा के बाद आज से राज्य में आचार संहिता लागू हो चुका है। दिव्यांगों और महिलाओं के लिए पोलिंग बूथ पर विशेष इंतजाम किये जाएंगे। इसके साथ ही, 28 मई से पहले सारी प्रक्रियाएं पूरी की जाएगी। कर्नाटक में मौजूदा कांग्रेस की सिद्धारमैया सरकार का कार्यकाल 28 मई को पूरा हो रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक, बिना दस्तावेज के बड़ी रकम जब्त कर ली जाएगी। चुनावी खर्च पर विशेष नजर रखी जाएगी। 27 तारीख तक नामांकन वापस लेने की आखिरी होगी।
गौरतलब है की 224 सदस्यों वाली कर्नाटक विधानसभा का पांच साल का कार्यकाल 28 मई को पूरा हो रहा है, उससे पहले राज्य में नई सरकार का गठन लाजिमी है। सूबे में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच होने के आसार हैं, दोनों पार्टियां जोर-शोर से प्रचार में जुटी है। भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक फतह के लिए कमर कस चुके हैं।

वहीँ भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने कहा कि चुनाव आयोग की तरफ से कर्नाटक चुनाव की तरीख के ऐलान से पहले ही ट्विटर पर तारीख बता दिया। इसके बाद चुनाव आयोग से जब इस बारे में सवाल किया गया तो मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने कहा कि इस मामले की जांच कराई जाएगी। कर्नाटक की 225 विधानसभा सीटों पर 224 के लिए चुनाव होने हैं जबकि एक सीट पर ऐंग्लो-इंडियन समुदाय से सदस्य मनोनीत होगा। कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भाजपा के बीच सीधी टक्कर है। दोनों ही पार्टियों के स्टार कैंपेनर इन दिनों जोर-शोर से प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जहां सिद्धारमैया सरकार अपनी सीट बचाने के लिए उतरेगी वहीं भारतीय जनता पार्टी भी इस बार यहां सत्ता पर काबिज होने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है।
तीसरी ओर जेडीएस-बीएसपी एक साथ मिलकर दोनों प्रमुख पार्टियों को चुनौती देगी। उधर, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी इन दिनों लगातार विधानसभा चुनाव प्रचार को लेकर कर्नाटक में ही हैं। उनके दौरे का आज दूसरा दिन है। वह आज श्रृंगेरी स्वामी और श्री मुरुगा मठ के दर्शन करेंगे। दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी कर्नाटक में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button