टॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

कल पीएम मोदी देश के सबसे लंबे पुल का करेंगे उद्घाटन, भारतीय जवानों को मिलेगा लाभ

गुवाहाटी.नरेंद्र मोदी 26 मई को असम में बने देश के सबसे लंबे पुल का इनॉगरेशन करेंगे। यह पुल असम के पूर्वी हिस्से में अरुणाचल प्रदेश की सीमा से सटे इलाके में बना है। इसे केंद्र में एनडीए सरकार के तीन साल पूरा होने के मौके से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पुल की चीन बॉर्डर से हवाई दूरी 100 किमी है। एशिया का दूसरा सबसे लंबा पुल… 

ये भी पढ़ें: अभी-अभी: दो हज़ार के नोट पर आया एक और सबसे बड़ा खुलासा

कल पीएम मोदी देश के सबसे लंबे पुल का करेंगे उद्घाटन, भारतीय जवानों को मिलेगा लाभ– ब्रह्मपुत्र नदी पर बना 9.15 किमी लंबा यह पुल एशिया का दूसरा सबसे लंबा पुल है। यह असम में तिनसुकिया जिले के ढोला तथा सदिया को जोड़ता है।
– यह मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक से 3.55 किमी लंबा है। यह पुल देश की सुरक्षा जरूरतों को देखते हुए रणनीतिक रूप से भी अहमियत रखता है।
– असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, “हम खुश हैं कि मोदी पुल का इनॉगरेशन करेंगे। इसके बनने में देरी हो रही थी, लेकिन जब पीएम ने जब इसमें रुचि दिखाई और मैंने जाकर देरी की वजहों का पता किया तो काम में तेजी आई।”

 

ये भी पढ़ें: अभी-अभी: सोनिया गांधी ने खाया जहर हॉस्पिटल में हुई… मचा हडकंप, पुरे देश में शोक की लहर…

क्यों अहम है पुल?
– पुल असम की राजधानी दिसपुर से 540 किमी और अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर से 300 किमी दूर है। चीन की बॉर्डर से पुल का एरियल डिस्टेंस महज 100 किमी है।
– यह पुल नॉर्थईस्ट के दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को देश के अन्य हिस्सों से जुड़ने के लिए सड़क की सुविधा मुहैया कराएगा। अभी तक इन लोगों को आने-जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता था।
– 2011 में पुल बनना शुरू हुआ था। इस पर 950 करोड़ रुपए लागत आई है। इसे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप में बनाया गया है।

 

Related Articles

Back to top button