उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डराजनीति

बड़ी खबर: कल योगी आदित्‍यनाथ लेंगे उत्‍तर प्रदेश के अगले मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में योगी आदित्‍यनाथ होंगे अगले मुख्‍यमंत्री। लखनऊ में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के विधायकों की बैठक दल में योगी के नाम पर मुहर लगाई गई है। बैठक में योगी आदित्‍यनाथ के अलावा केशव प्रसाद मौर्य और ओम माथुर भी पहुंचे थे।

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में योगी आदित्‍यनाथ होंगे अगले मुख्‍यमंत्री

ऐसी खबर आ रही है कि भाजपा के यूपी अध्‍यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा को उप-मुख्‍यमंत्री बनाया जाएगा।

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के दावेदार माने जा रहे गोरखपुर के सांसद योगी आदित्य नाथ को आज भाजपा हाईकमान ने दिल्ली तलब किया। इसके लिए विशेष विमान गोरखपुर भेजा गया।

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश प्रदेश में मंत्रिमंडल के गठन संबंधी विचार विमर्श के लिए उन्हें दिल्ली बुलाया गया है। हालांकि योगी ने इस संबंध में किसी से कोई बात नहीं की।

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री का नाम तय करने को लेकर दिल्ली हाईकमान में गहरा मंथन चला। भाजपा के लिए डेढ दशक बाद यूपी में इतनी बड़ी जीत हासिल करना उतना मुश्किल नहीं था, जितना मुख्यमंत्री का चेहरा तय करना। भाजपा में सीएम पद के लिए एक से बढ़कर एक दावेदार थे।

Related Articles

Back to top button