फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सोनिया को भेजा खून से लिखा खत

l_priyanka-1466308336इलाहाबाद। यूपी में विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस में बेचैनी बढ़ती जा रही है। लगातार मिल रही शिकस्त से जहां कार्यकर्ताओं का मनोबल कमजोर हुआ है, वहीं यूपी के सियासी गलियारों में जोर-आजइमाश तेज हो गई है।

इसी सिलसिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपने खून से खत लिखा है। उन्होंने यह मांग की है कि प्रमोद तिवारी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाए। कार्यकर्ताओं ने प्रचार की जिम्मेदारी प्रियंका गांधी को सौंपने की मांग की है।

माना जा रहा है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के रूप में ब्राह्मण चेहरे को प्राथमिकता देगी। इस कड़ी में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी का नाम चर्चा में है।

पार्टी कार्यकर्ता काफी समय से प्रचार की कमान प्रियंका गांधी को सौंपने की मांग कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने अपने खून से खत लिखा। यह खत उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा तथा आनदं भवन के सामने अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन भी किया।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि 2017 में विधानसभा चुनाव के लिए प्रियंका गांधी को स्टार प्रचारक की कमान सौंपी जाए तो पार्टी को इसका लाभ मिलेगा। इसके अलावा प्रमोद तिवारी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाए तो पार्टी को ब्राह्मण वोट मिलेंगे। 

 
 

Related Articles

Back to top button