उत्तर प्रदेशराज्यराष्ट्रीय

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अचानक पहुंचीं इलाहाबाद

103222-sonia-gandhiदस्तक टाइम्स एजेंसी/इलाहाबाद: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी शुक्रवार शाम एक निजी यात्रा पर यहां पहुंचीं, जिससे पार्टी के स्थानीय नेता चकित रह गए। जहां पूर्व प्रधानमंत्री एवं उनकी सास इंदिरा गांधी का जन्म हुआ था। वह अपने निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली से इलाहाबाद आईं। वह पिछले कुछ दिनों से रायबरेली के दौरे पर थीं।

 उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय ने कहा, हम आश्चर्यचकित रह गए, हालांकि विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) की एक टीम उनकी प्रस्तावित यात्रा को लेकर इस हफ्ते के शुरू में यहां आई थी। हमें कल बताया गया कि बसंत पंचमी के दिन सुरक्षा समस्याओं के मद्देनजर उन्होंने अपना इलाहाबाद दौरा रद्द कर दिया है। 

समझा जाता है कि उन्होंने कमला नेहरू अस्पताल, जवाहर प्लेनेटेरियम और आनंद भवन संग्रहालय चलाने वालों से मुलाकात की। इन सभी का प्रबंधन उनकी अध्यक्षता वाला ट्रस्ट करता है। वार्ष्णेय ने बताया कि स्वराज भवन में रात गुजारने के बाद शनिवार सुबह नयी दिल्ली रवाना होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button