दिल्लीफीचर्डराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

कांग्रेस की 194 उम्मीदवारों की पहली सूची में सोनिया-राहुल

sr9नई दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की जिसमें पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को रायबरेली और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अमेठी से प्रत्याशी बनाया गया है। दोनों नेता अपनी परंपरागत सीट से चुनाव लड़ेंगे।कांग्रेस के इन दोनों शीर्ष नेताओं के अलावा 192 अन्य प्रत्याशियों में यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और इन्फोसिस के सह संस्थापक नंदन नीलेकणी को बेंगलुरू दक्षिण से प्रत्याशी बनाया गया है तो क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद कैफ को उत्तर प्रदेश के फूलपुर लोकसभा क्षेत्र से उतारने की घोषणा की गई है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्त को छत्तीसगढ़ में बिलासपुर से प्रत्याशी बना गया है। करुणा हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुई हैं।मौजूदा केंद्रीय मंत्रियों में सुशीलकुमार शिंदे शोलापुर (महाराष्ट्र) कमलनाथ अपनी परंपरागत सीट छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश) मल्लिकार्जुन खड़गे गुलबर्गा (कर्नाटक) गिरिजा व्यास चित्तौरगढ़ ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर आर. पी. एन. सिंह उत्तर प्रदेश के कुशीनगर और परनीत कौर पटियाला से चुनाव लड़ेंगी।सूची में शामिल अन्य प्रमुख नामों में लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार बिहार में सासाराम से नवीन जिंदल हरियाणा में कुरुक्षेत्र से मुकुल वासनिक महाराष्ट्र में रामटेक से इसी राज्य में नागपुर से विलास मुत्तेवार मीनाक्षी नटराजन को मध्य प्रदेश के मंदसौर से और उत्तर प्रदेश में सुल्तापुर से अमिता सिंह शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button