ज्ञान भंडार

‘कांग्रेस को देश विरोधी पार्टी घोषित कर देना चाहिए’

sukhbir-badal-5645f222103a6_exlपंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कहा है कि ‘सरबत खालसा’ में आईएसआई सहित विदेशी ताकतों के हाथ होने के पक्के सबूत मिले हैं। इनको सीबीआई से साझा किया जाएगा।

पत्रकारों से बातचीत में सुखबीर ने कहा कि हाल में हुए खुलासों ने साबित कर दिया है कि 10 नवंबर का यह आयोजन गर्मपंथी तत्वों के साथ कांग्रेस की मिलीभगत थी।

वहां पास प्रस्तावों को बनाने में भी इसके नेताओं की भूमिका रही। सुखबीर ने कहा कि इन गतिविधियों को देखते हुए कांग्रेस को देश विरोधी पार्टी घोषित कर दिया जाना चाहिए। एक सवाल के जवाब में सुखबीर ने कहा कि पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाओं में विदेशी साजिश थी।

उन्होंने कहा कि मिल रहे तथ्यों के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना है। कांग्रेस साजिश में केंद्र के तौर पर नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर भी पंजाब की छवि और भाईचारा खराब करने की गतिविधियों में कांग्रेस व आप के कार्यकर्ता जोर-शोर से लगे हुए थे।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर हिंसा भड़काने और भाईचारा खराब करने वालों से पंजाब सरकार सख्ती से निपटेगी। खडूर साहिब के पूर्व कांग्रेस विधायक रमनजीत सिक्की के इस्तीफे के बारे में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे साबित होता है कि ‘सरबत खालसा’ में कांग्रेसी नेताओं का पूरा हाथ था, क्योंकि अब उन्होंने फिर से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है।

अन्य कांग्रेसी नेताओं सहित सिक्की माहौल खराब कर इसे अकाली दल के खिलाफ इस्तेमाल करने की कोशिश में हैं, लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।

 
 

Related Articles

Back to top button