उत्तर प्रदेशफीचर्डराजनीतिराष्ट्रीयलखनऊ

कांग्रेस नहीं सिर्फ सपा ही रोक सकती है साम्प्रदायिक ताकतों को : अखिलेश

aaलखनऊ (दस्तक ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हाल में देश के कुछ विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस की पराजय और उसके बाद बने माहौल में उसकी साम्प्रदायिकता से लड़ने की क्षमता पर सवाल उठाते हुए आज कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पूरे देश की नजरें समाजवादी पार्टी पर होंगी क्योंकि अब वह ही फिरकापरस्त ताकतों को रोक सकती है। मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा कि जैसा कि हाल में दिल्ली राजस्थान समेत पांच राज्यो में विधानसभा चुनाव के नतीजे आए हैं और जैसा माहौल है उसको देखते हुए यही कहा जाएगा कि कांग्रेस अब साम्प्रदायिक ताकतों को नहीं रोक पाएगी।
उन्होंने कहा आगामी लोकसभा चुनाव में पूरी नजर सपा पर होगी। साम्प्रदायिक ताकतों को कोई रोक सकता है तो सपा और उत्तर प्रदेश ही रोक सकता है। अखिलेश ने कहा सपा सरकार के एजेंडा में विकास के साथ-साथ साम्प्रदायिक ताकतों को रोकना भी शामिल है। साम्प्रदायिक ताकतों को कैसे रोकें उस दिशा में भी सरकार संगठन और पार्टी काम करेगी। उन्होंने कहा कि देश की जनता केन्द्र में ऐसा विकल्प चाहती है। वह भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ उनके समतुल्य दल या गठबंधन चाहती है। मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरनगर दंगा पीड़ितों के राहत शिविरों में कई बच्चों की मत्यु के सवाल पर कहा कि सरकार ने दंगा पीड़ितों की मदद के लिये सभी प्रयास किये हैं। बच्चों की मत्यु के मामले पर समिति बनायी गयी है उसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button