दिल्लीफीचर्डराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

कांग्रेस फिर ताकतवर हो उभरेगी : दिग्विजय

digvijai singhबेंगलुरू। कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने बुधवार को मीडिया को अपनी पार्टी को ‘खत्म’ लिखने के प्रति चेतावनी देते हुए कहा कि पहले की ही तरह यह फिर से ताकतवर बन उभरेगी। यहां एक वर्ष पुरानी कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के कामकाज की समीक्षा के बाद दिग्विजय ने संवाददाताओं से कहा  ‘‘भगवान के लिए मीडिया हमें खत्म नहीं लिखे। हम उसी तरह उभरेंगे जैसे 1977  1989 और 1999 में उभरे थे। सभी राजनीतिक पार्टियां उतार चढ़ाव के दौर से गुजरती हैं।’’ मतदान बाद के सर्वेक्षणों पर भरोसा नहीं करते हुए उन्होंने कहा कि 2००4 और 2००9 में ऐसे सर्वेक्षण गलत साबित हो चुके हैं। विभिन्न संगठनों और खबरिया चैनलों की ओर से प्रसारित मतदान बाद सर्वेक्षणों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को बहुमत के करीब दिखाया गया है और इसी गठबंधन की सरकार बनने का अनुमान जाहिर किया गया है।

Related Articles

Back to top button