उत्तर प्रदेशराज्यराष्ट्रीय

कांग्रेस भ्रष्टाचार का और मुसलमान आतंकवाद का पर्याय

sakshi-maharaj-newsउन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार का पर्याय है और मुसलमान आतंकवाद के। यह सही है कि हर मुसलमान आतंकी नहीं होता, लेकिन हर आतंकी मुसलमान क्यों होता यह बात उनकी समझ से बाहर है। मथुरा के जवाहरबाग कांड को लेकर कहा कि रामवृक्ष मरा नहीं जिंदा है।

उसके ठिकाने पर छापेमारी के दौरान मिले खतरनाक हथियारों का प्रयोग 2017 के चुनावों में किया जाना था। प्रदेश की सपा सरकार ने रामवृक्ष को शह दे रखी थी। उन्होंने शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती पर भी निशाना साधा, उनको कांग्रेस का रजिस्टर्ड कार्यकर्ता बताया तो राहुल गांधी को पप्पू कहकर चुटकी भी ली।

बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के दौरान साक्षी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मथुरा मामले की सीबीआइ जांच के लिए कदम उठाएं। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

 साभार :  न्यूज़ मंथन.कॉम 
 

Related Articles

Back to top button