राजनीति

कांग्रेस सांसद ए रेवंत रेड्डी तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त, एन. उत्तम रेड्डी की जगह लेंगे

नई दिल्ली, प्रेट्र। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी सांसद ए रेवंत रेड्डी को तेलंगाना का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह एन. उत्तम रेड्डी की जगह लेंगे। पार्टी अध्यक्ष ने तेलंगाना कांग्रेस में पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी मुहम्मद अजहरुद्दीन समेत पांच कार्यकारी अध्यक्षों की भी नियुक्ति की है। इसके अलावा 10 वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।पार्टी ने कहा, ‘कांग्रेस अध्यक्ष ने ए रेवंत रेड्डी को तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।’ इससे पहले वह उत्तम रेड्डी की अगुआई वाली प्रदेश कांग्रेस समिति में कार्यकारी अध्यक्ष थे।

पार्टी ने कहा है कि इसके अलावा तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति की प्रचार समिति, चुनाव प्रबंधन समिति और एआइसीसी कार्यक्रम लागू कराने वाली समिति के चेयरमैन, समन्वयक की भी नियुक्ति की गई है।तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति के पांच कार्यकारी अध्यक्षों में मुहम्मद अजहरुद्दीन के अलावा जे. गीता रेड्डी, एम. अंजन कुमार यादव, टी. जग्गा रेड्डी और बी. महेश कुमार गौड़ शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button