अपराधराज्यराष्ट्रीय

कानपुर: पुजारी की कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन

demo_1482405127कानपुर में एक बड़ी घटना सामने आई है। एक मंदिर के पुजारी की गर्दन को बेहद क्रूरता के साथ कुल्हाड़ी से काट दिया गया। हत्यारे ने पुजारी के ऊपर इतने वार किए कि पूरा फर्श खून से नहा गया। बुधवार को कानपुर देहात के खल्ला गांव में एक मंदिर के पुजारी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। रूह कंपा देने वाले इस वाकये से पूरा इलाका सहम गया है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिर भी लोगों के जहन में इस हत्याकांड के डर बैठ गया है।मृतक की पहचान बाबा भगवती प्रसाद (80) पुत्र होरीलाल निवासी रहीमपुर कोतवाली अकबरपुर के रूप में हुई है। वह खल्ला डेरापुर में एक मंदिर के पुजारी थे। यहां लोग इन्हें ऋषि बालमुकुंद जी महाराज नाम से जानते थे। महंत विशम्भर सिंह गिरि महाराज और रामसिंह गिरि महाराज घटना के साक्षी है। उन्होंने आरोपी वीर अभिमन्यू सिंह (20) पुत्र कश्मीरसिंह निवासी रतनियापुर डेरापुर को हत्या करते हुए देखा है। इनका कहना है, मामला महज इतना था कि पुजारी ने आरोपी को खाना देने से इंकार कर दिया था। इस पर वह आगबबूला हो उठा और उसने पास पड़ी कुल्हाड़ी से बाबा के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। इसके बाद उसने शव को मंदिर के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया। दोनों ने बताया, घटना बुधवार देर रात दोनों बाबा के साथ जाप कर रहे थे। आरोपी आया और बाबा से खाना मांगने लगा। बाबा ने उसे खाना देने से मना कर दिया। आरोपी ने क्रोधित होकर कुल्हाड़ी से बाबा की गर्दन पर वार किया। बाबा भगवती प्रसाद जमीन पर गिर कर छटपटाने लगे। यह देखकर भी आरोपी नहीं रुका। उसने ताबड़तोड़ कई वार कर बाबा की गर्दन काट डाली। यह घटना देख दोनों बाबओं की रूह कांप उठी। भय से दोनों अपनी जान बचाकर भागे। फिर तुरंत बाबा की हत्या की सूचना पुलिस को दी। तब जाकर हत्यारोपी को पकड़ा गया।

Related Articles

Back to top button