उत्तर प्रदेशराष्ट्रीयलखनऊ

कानपुर रेल हादसे से आहत मुलायम नहीं मनायेंगे अपना जन्मदिन

mulayam-sinh-yadavलखनऊ : उत्तर प्रदेश में कानपुर के पुखरायां में कल हुई बडी रेल दुर्घटना से आहत समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव अपना जन्मदिन नहीं मनायेंगे।श्री यादव का 78वां जन्मदिन कल है। सपा अध्यक्ष ने कहा, मैं कानपुर रेल हादसे से बहुत दु:खी हूं। तमाम जानें चली गयीं। कई लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है। हादसे से इस कदर आहत हुआ हूं कि मैंने कल अपना जन्मदिन नहीं मनाऊंगा। उन्होंने पार्टीजनों से अपील की कि उनके जन्मदिन पर कोई समारोह आदि आयोजित न किये जायें। हादसे में हताहत लोगों की मदद की जाये। उनके इलाज आदि की व्यवस्था में पार्टीजन पूरा सहयोग दें। श्री यादव के जन्मदिन की भव्य तैयारी की गयी थी। लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय और जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट में समारोह मनाने की विशेष व्यवस्था की गयी थी। अयोध्या में उनके दीर्घायु होने के लिए 78 दिन तक लगातार यज्ञ किया जाना था। कल वहां भण्डारे से इसकी शुरुआत होनी थी। यज्ञ के आयोजक दीपू पाण्डेय के अनुसार आयोजन की पूरी व्यवस्था है लेकिन अब नेताजी (मुलायम यादव) के जन्मदिन नहीं मनाये जाने की घोषणा के बाद वह पार्टी से पूछकर आयोजन करेंगे। श्री यादव का जन्मदिन पिछले दो वर्षों में बहुत धूमधाम से मनाया गया था। उन्होंने 77वां जन्मदिन अपने पैतृक गांव इटावा के सैफई में मनाया था। उसमें मशहूर संगीतकार ए आर रहमान का कार्यक्रम आयोजित हुआ था जबकि 76वें जन्मदिन पर उन्होंने सपा के वरिष्ठ नेता मो आजम खां के साथ रामपुर में बग्घी की सवारी की थी। दोनो ही जन्मदिन पर आयोजित समारोहों की खूब चर्चा हुई थी।

 

Related Articles

Back to top button