राष्ट्रीय

कानून व्यवस्था के मद्देनजर रेल सेवाएं रद्द

उत्तर पश्चिम रेलवे ने हरियाणा में कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुये एक दर्जन रेल सेवाओं को रद्द किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी तरूण जैन के अनुसार गाडी संख्या 13008 श्रीगंगानगर-हावडा, गाडी संख्या 54757 अंबाला-श्रीगंगानगर, गाडी संख्या 54631 भिवानी-धुरी, गाडी संख्या 54781 भटिण्डा-रेवाडी, गाड़ी संख्या 54043 जिंद-हिसार रेलसेवा एवं गाडी संख्या 54632, धुरी-सिरसा रेलसेवा को आज 27 अगस्त को रद्द किया गया है। इसी प्रकार गाडी संख्या 54756 श्रीगंगानगर-भटिण्डा, गाडी संख्या 19224 जम्मुतवी-अहमदाबाद, गाडी संख्या 19614 अमृतसर-अजमेर, गाडी संख्या 54603 हिसार-लुधियाना, गाडी संख्या 54020 रोहतक-रेवाडी तथा गाडी संख्या 54016 भिवानी-रोहतक रेलसेवा को आज निरस्त किया गया है।

Related Articles

Back to top button