पर्यटन

कान्हेरी जाकर पा सकते हैं शांति और सुकून का अहसास

2_1447136793स्तक टाइम्स/एजेंसी- मुंबई के वेस्ट में बसे बोरीवली में कुछ गुफाएं स्थित हैं। कान्हेरी गुफाएं संजय गांधी नेशनल पार्क के परिसर में ही स्थित हैं। मुख्य उद्यान से करीब 6 किमी और बोरीवली स्टेशन से 7 किमी दूर हैं। इन गुफाओं में बौद्ध और हिंदू कला का नमूना देखने को मिलता है। कुछ गुफाएं नेचुरल बनी हैं तो कुछ पहाड़ों को काटकर बनाई गई हैं। इन गुफाओं को देखने के लिए देश-विदेश से हजारों हिंदू और बौद्ध श्रद्धालु यहां आते हैं। यहां पर करीब 100 गुफाओं का समूह है। हर गुफा का अपना इतिहास है। बौद्ध भिक्षु और संत इन गुफाओं का इस्तेमाल करते थे। कान्हेरी के मुख्य द्वार पर ही इन गुफाओं के बारे में जानकारी दी गई है।
 
चैत्य गृह
यहां एक बड़ा सा हॉल है, इसे चैत्य गृह कहा जाता है। चैत्य गृह अपनी कई खासियतों के कारण मशहूर है। इसमें कई पत्थरों के स्तूप बनाए गए हैं। यहां पर कई शिवलिंग जैसे स्तूप भी हैं। जिनकी हिंदू लोग पूजा करते हैं। यह गुफाएं किसी बौद्ध मंदिर की तरह दिखाई देती हैं। ये गुफाएं बौद्धों के स्थायी मठ होते थे।

 

Related Articles

Back to top button