जीवनशैलीराष्ट्रीय

कितना गलत है बेलगाम मन का बहक जाना?

नई दिल्ली : वैवाहिक जिंदगी के बाद भी क्या किसी और को देखकर आपके दिल की घंटी बजती है? और क्या ऐसा होने पर आपके मन में कभी अपराधबोध महसूस हुआ है? इसे लेकर परेशान मत होइएस, क्योंकि यह बहुत सामान्य बात है। अगर आप इस स्थिति में फंस गए हैं, तो ये पॉइंट्स आपके लिए मददगार हो सकते हैं। मन में अपराधबोध लाने के बजाय समझिए कि किसी के प्रेम हो जाना बहुत सामान्य बात है। भले ही आप कई सालों से दुनिया के सबसे बेहतरीन इंसान के साथ शादीशुदा जीवन बिता रहे हों, आपको उनसे ज्यादा क्यूट और फनी इंसान मिल सकता है। याद रखिए कि ये आने-जाने वाले भाव हैं और आपको इन्हें मैच्योर तरीके से हैंडल करना चाहिए। किसी और की तरफ आकर्षित होने का एक मतलब आपके रिश्ते में भावनात्मक खालीपन होना भी हो सकता है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने से आप इस संकट से बाहर निकल सकते हैं।

आप अपने क्रश को कैसे ट्रीट करते हैं, यह बात भी काफी महत्वपूर्ण है। रूड या उदासीन बनने के चक्कर में ओवर-रिएक्ट न करें। यह भी जाहिर न करें कि आप उसके लिए पागल हो रहे हैं। सबसे अच्छा तरीका है कि नॉर्मल रहें। एक बार यह जरूर विचार कर लें कि आपकी पार्टनर के साथ इक्वेशन कैसी है। कहीं ऐसा नहीं हो कि वह अपने रिश्ते को लेकर असुरक्षित महसूस करे और यह भी हो सकता है कि वह इस मामले को हल्के में ले। कई बार लोग शारिरिक रूप से आकर्षित होते हैं। इसे चीटिंग में गिना जाएगा। इससे पहले यह जरूर सोच लें कि अगर आपके पार्टनर ने ऐसा किया तो क्या आप माफ कर पाएंगे? अगर आप बहुत कोशिश के बाद भी अपने क्रश के अट्रैक्शन से बाहर न आ पाएं तो यह समय आपके जीवनसाथी के साथ आपके संबंध के बारे में सोचने का है। क्या आपकी फीलिंग्स खत्म हो गई हैं या आप रिश्ते में कुछ और तलाश रहे हैं? जो मुद्दे आपको परेशान कर रहे हों उनके बारे में सोचें और सही समाधान निकालें।

Related Articles

Back to top button