अद्धयात्म

किन्नरों को कभी भूलकर भी ना करें इन चीजों का दान, पड़ सकता है विपरीत प्रभाव

हिन्दू धर्म में ऐसे कई काम बताए गए है जिनको करने से व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है, जिसमें से एक काम है दान करना। जी हाँ, दान को हिन्दू धर्म में पुण्य का काम माना गया हैं। पुराणों में किन्नरों की दुआओं में बड़ी शक्ति बताई गई है, इसलिए किन्नरों के दान का महत्व भी माना गया हैं। लेकिन किन्नरों के दान से जुडी कुछ ख़ास बातें बताई गई हैं, जिसके अनुसार किन्नरों को कुछ चीजों का दान नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि इनका विपरीत प्रभाव पड़ सकता हैं। तो आइये जानते हैं उन चीजों के बारे में जिनका किन्नरों को दान करना वर्जित हैं।

* पुराने कपड़ें

अक्सर लोग पुराने कपड़ों का दान किसी गरीब को करते हैं, इससे राहु-केतु के दोष दूर होते हैं। इस संबंध में ध्यान रखे कि पुराने कपड़ों का दान भूलकर भी किसी किन्नर को न करें। ये अपशकुन माना जाता हैं। किन्नरों को हमेशा नए कपड़ों का दान करना चाहिए।

* झाड़ू

झाड़ू घर से गरीबी रूप गंदगी को बाहर निकालती है। इसलिए इसे लक्ष्मी का प्रतिक माना जाता हैं। झाड़ू का दान किसी मंदिर में कर सकते हैं, लेकिन किसी किन्नर को इसका दान करना अशुभ माना गया हैं। ऐसा करने पर घर में पैसा नहीं टिकता हैं।

* तेल

तेल का दान शनि के लिए किया जाता हैं। यदि आप चाहे तो किसी गरीब व्यक्ति को भी तेल का दान कर सकते हैं, लेकिन किन्नर को तेल का दान करने से बचे। ऐसा करने पर घर में गरीबी का आगमन हो सकता हैं।

* स्टील के बर्तन

किन्नरों को स्टील के बर्तन भी दान में नहीं देने चाहिए। ऐसा करने से घर की सुख शान्ति समाप्त हो जाती हैं। यदि आप बर्तन ही दान देना चाहे तो एल्युमिनियम, ताम्बा या पीतल के बरतन दे सकते हैं।

* प्लास्टिक

किन्नरों को प्लास्टिक की वस्तुओं का दान भी नहीं करना चाहिए। इससे घर की तरक्की रूक जाती हैं।

Related Articles

Back to top button