मनोरंजन

किसिंग सीन के बाद इस एक्ट्रेस को मां ने मारा थप्पड़, अब कर रही है संस्कारी किरदार

टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर अभिनेत्री जन्नत जुबेर रहमानी इस समय ज़ी टीवी के पॉपुलर शो ‘आपके आ जाने से’ में संस्कारी लड़की का किरदार निभा रही है। और जन्नत के इस किरदार को उनके फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस शो में सुहासी धामी और करण जोतवानी भी मुख्य किरदार में हैं।

जन्नत जुबेर कुछ समय पहले कलर्स टीवी के शो ‘तू आशिकी’ में लीड रोल कर रही थी। और जन्नत ने इस शो में एक किस सीन भी किया था।

जिसके बाद जन्नत को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा था। क्योंकि इस किस सीन को करने के बाद जन्नत की मां ने थप्पड़ तक मार दिया था।

इसलिए आजकल जन्नत किस सीन करने से पहले ही मना कर देती है। जन्नत की उम्र केवल 16 वर्ष है। और इतनी कम उम्र में ही जन्नत ने काफी ऊंचाइयों को छू लिया है। जन्नत ने कई टीवी शो में भी काम किया है। और दर्शकों में खास पहचान बनाई है।

जन्नत ने टीवी शो के अलावा बॉलीवुड फिल्म आगाज, तेज, रफ्तार और हिचकी में भी काम किया है। जन्नत का भाई अय्यन रहमानी भी टीवी कलाकार है।

Related Articles

Back to top button