दिल्लीराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

केजरीवाल उपराज्यपाल से मिले

 

arनई दिल्ली। दिल्ली के दक्षिणी क्षेत्र में देह एवं मादक पदार्थों के व्यापार में युगांडा की महिलाओं की संलिप्तता की शिकायत पर आधी रात को कानून मंत्री सोमनाथ भारती की छापेमारी से उपजे विवाद के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को उपराज्यपाल नजीब जंग से मिले। उपराज्यपाल के सरकारी आवास पर केजरीवाल और जंग के बीच हुई बातचीत का ब्योरा हालांकि उपलब्ध नहीं हो पाया। केजरीवाल सरकार को समर्थन दे रही कांग्रेस और पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने सोमनाथ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कानून मंत्री की छापेमारी को गलत ठहराया है और आरोप लगाया है कि मंत्री ने अफ्रीकी महिलाओं पर नस्लवादी टिप्पणी की थी। सोमनाथ ने आरोप का खंडन किया है।

 

Related Articles

Back to top button