दिल्लीराष्ट्रीय

केजरीवाल की बहन का निधन,आंखें दान की

kejari sisterसिवानी मंडी (पोपली): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चचेरी बहन किरण का गत शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन के बाद उनकी आंखें दान कर दी गईं। किरण का दाह संस्कार सिवानी में ही किया गया। जानकारी के अनुसार अरविंद केजरीवाल के चाचा मुरारी की छोटी लड़की किरण को दिमाग में परेशानी होने के कारण हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां दिमाग की नस फटने से उसका निधन हो गया। किरण 42 वर्ष की थी। किरण के 2 लड़के व पति सिवानी में ही रह रहे हैं। केजरीवाल की माता गीता देवी भी सिवानी पहुंची।

Related Articles

Back to top button