दिल्लीफीचर्डराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

केजरीवाल पर स्याही फेंकी

akvनई दिल्ली  18 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कार्यकर्ता होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल पर उस समय स्याही फेंकी  जब वह यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। नचिकेता मावलेकर नामक इस व्यक्ति ने खचाखच भरे संवाददाता सम्मेलन में हंगामा खड़ा कर दिया और उसके बाद आप कार्यकर्ताओं ने उसे वहां से बाहर निकाला। पैसा देकर प्रचार करा रही भाजपा : केजरीवाल आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चार दिसंबर के विधानसभा चुनाव के लिए नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करने वालों को 5 ००० रुपये प्रति सप्ताह भुगतान कर रही है। केजरीवाल ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि कौन लोग यह धनराशि लेकर प्रचार कर रहे हैं। केजरीवाल इस सीट के लिए उम्मीदवार हैं। केजरीवाल ने कहा  ‘‘मेरे विधानसभा क्षेत्र में यह सब चल रहा है। भाजपा प्रचार के लिए लोगों को 5 ००० रुपये दे रही है।’’ केजरीवाल ने कहा  ‘‘जब मैंने (अन्य विधानसभा क्षेत्रों में) दरवाजे-दरवाजे जाकर प्रचार करना शुरू किया तो भाजपा ने भी प्रचार का निर्णय लिया। उन्होंने प्रचार करने के लिए 3०० रुपये रोजाना पर 3० लोगों को जोड़ा।’’ आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार केजरीवाल ने कहा  ‘‘राजनीतिक प्रचार के लिए वे दो चीजों पर पैसे खर्च कर रहे हैं। लोगों को किराए पर लेने और शराब पर।’’ केजरीवाल ने कहा कि पार्टी का घोषणा पत्र चंद दिनों में जारी कर दिया जाएगा  और विकेंद्रीकरण  घोषणा पत्र की खास बात होगी। उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित (कांग्रेस)  भाजपा के विजेंद्र गुप्ता और केजरीवाल के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा।

Related Articles

Back to top button