राष्ट्रीय

केजरी को बड़ा झटका, विधायक सुरेन्द्र सिंह 17 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में

नयी दिल्ली : सार्वजनिक संपत्ति को विरूपित करने के मामले में अदालत में पेश नहीं होने के कारण आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सुरेन्द्र सिंह कमांडो को आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस खबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। सुरेन्द्र सिंह दिल्ली कैंट से आप के विधायक है। दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत की अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट आशू गर्ग ने उन्हें 17 अगस्त तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को विरूपित करने का यह मामला दक्षिणी दिल्ली के नारायणा इलाके का है जहां उन्होंने गैर कानूनी तरीके से सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर और होर्डिंग लगवाए थे। उन पर इससे पहले भी कई आरोप लग चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक करन सिंह तंवर ने श्री सिंह के विधायक का चुनाव जीतने को यह कहते हुए अदालत में चुनौती दी थी कि नामांकन भरते समय उन्होंने अपनी शैक्षणिक योज्ञता की गलत जानकारी दी थी और साथ ही सरकारी देनदारियों जैसे आयकर भुगतान आदि का ब्यौरा नहीं दिया था।

Related Articles

Back to top button