राष्ट्रीय

केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल में अब महिलाओं के लिए 33 फ़ीसदी सीटें रहेंगी रिज़र्व

women-police-officers-march-in-gujrat-1451982299मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए नौकरियों में सौगात देते हुए केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में 33 प्रतिशत सीटें रिज़र्व रखने की मंजूरी दे दी है। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस प्रस्ताव का मंगलवार को अनुमोदन कर दिया।
 
नए प्रावधानों के तहत सशस्त्र पुलिस बलों में कांस्टेबल स्तर के 33 प्रतिशत पदों पर महिलाओं की नियुक्ति की जाएगी। 
 
मंत्रालय की ओर से जारी हुए आधिकारिक बयान में कहा गया है कि नई व्यवस्था के तहत केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल और केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में 33 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे जबकि सीमा सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल और भारत तिब्बत सीमा पुलिस में आरक्षण सीमा 14 से 15 फीसदी होगी। 
 
बयान के अनुसार यह नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। महिला सशक्तिकरण से संबधित समिति ने अपनी छठी रिपोर्ट में सरकार से अर्द्धसैनिक बलों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाए जाने की सिफारिश की थी।

Related Articles

Back to top button