अन्तर्राष्ट्रीयफीचर्ड

केमिस्ट्री फ्रांसीसी वैज्ञानिक एच अरनॉल्ड, पी स्मिथ और ग्रेगरी पी विंटर को मिला नोबेल

  • रसायन विज्ञान के क्षेत्र में इस साल के नोबेल पुरस्कार की घोषणा बुधवार को की गई। फ्रांसिस एच अर्नोल्ड (अमेरिका), जॉर्ज पी स्मिथ (अमेरिका), सर ग्रेगॅरी पी विंटर (ब्रिटेन) को रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है।

स्टॉकहोम। केमिस्ट्री के लिए साल 2018 में अमरीका की फ्रैंसिस आर्नाल्ड के साथ दो अन्य को नोबेल से सम्मानित किया गया है। फ्रैंसिस के अलावा जॉर्ज स्मिथ और सर ग्रेगरी विंटर इस सम्मान को साझा करेंगे। इन तीनों को प्रोटीन और एन्जाइम्स से जुड़े अभूतपूर्व आविष्कारों के लिए ये सम्मान मिला है।
अभूतपूर्व खोज
एच अरनॉल्ड ने एन्जाइम्स बनाने के लिए डायरेक्ट प्रक्रिया की खोज की है। इस तरह से बनाए गए एन्जाइम्स बॉयोफ्यूल से लेकर फार्मासूटिकल्स में हर तरह से उपयोग में लाए जा सकते हैँ। वहीं पी स्मिथ ने एक ऐसे तरीके की खोज की है जिससे बैक्टरियोफाज (वायरस को संक्रमित करने वाले बैक्टीरिया) को प्रोटिन बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ग्रेगरी पी विंटर को ऐसे एंटीबॉडी बनाने की विधि खोजने के लिए सम्मानित किया है, जिसकी मदद से रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और मेटास्टैटिक कैंसर के उपचार किया जा सकता है।
विजेताओं को मिलती है धनराशि
दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार नोबेल के विजेता को 90 लाख स्‍वीडिश क्राउन धनराधि मिलती है। भारतीय मुद्रा में बात करें तो यह राशि करीब सवा 7 करोड़ रुपए से होती है। इसके अलावा विजेता को एक डिप्लोमा और एक मेडल से भी सम्मानित किया जाता है।
आठ अक्टूबर तक चलती रहेगी विजेताओं की घोषणा
सोमवार को अमरीका के जेम्स पी एलिसन और जापान के तासुकु होंजो को संयुक्त रूप से चिकित्सा के क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा हुई थी। इन्हें यह सम्मान कैंसर के इलाज में इनकी बड़ी खोज के लिए दिया गया है। इसके बाद मंगलवार भौतिकी के लिए आर्थर अशकिन और दो अन्य को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। लेजर भौतिकी के क्षेत्र में अभूतपूर्व आविष्कार आर्थर अशकिन के अलावा फ्रांसीसी वैज्ञानिक गेर्राड मौरोउ और कनाडा की दोन्ना स्ट्रिकलैंड को सम्मानित किया गया। अब शुक्रवार को शांति के नोबेल पुरस्कार की घोषणा होगी। आठ अक्टूबर को अर्थशास्त्र के नोबेल विजेता का नाम घोषित होगा। नोबेल के 70 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है जब साहित्य के श्रेणी में नोबेल नहीं दिया जाएगा। दरअसल विवाद के बाद इस श्रेणी का पुरस्कार न देने की फैसला हुआ है।
कब शुरू हुआ नोबेल पुरस्कार?
नोबल पुरस्कार स्वीडन के महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में वर्ष 1901 में शुरू किया गया था। यह पुरस्कार शांति, साहित्य, भौतिक, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिया जाता है। बता दें कि यह नोबेल पुरस्कार सिर्फ जीवित लोगों को ही दिया जाता है। लेकिन तीन वैज्ञानिक ऐसे हैं जिन्हें मरणोपरांत पुरस्कार दिया गया है। गौरतलब है कि साल 1911 में मैडम क्यूरी को इस क्षेत्र में सम्मानित किया गया था, इसके साथ ही वो पहली ऐसी विजेता बन गईं थी, जिन्हें ये सम्मान दो बार दिया गया है। इससे पहले वर्ष 1908 में उन्हें भौतिक के लिए नोबेल से सम्मानित किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button