राष्ट्रीय

केरल में अत्याचार नहीं चलेगा -भाजपा

केरल में वाम हिंसा के खिलाफ दिल्ली में भाजपा की ‘जनरक्षा यात्रा’

नई दिल्ली: केरल में पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ दिल्ली प्रदेश बीजेपी की जन रक्षा यात्रा बुधवार से शुरू हो गई। जिसमें केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह और विजय गोयल के साथ बीजेपी के अन्य नेताओं ने भी हिस्सा लिया। ये यात्रा 16 अक्टूबर तक पूरी दिल्ली में चलेगी। गौरतलब है कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को केरल में जन रक्षा यात्रा को हरी झंडी दिखायी थी और ये घोषणा की थी कि केरल में राजनीतिक हिंसा के मुद्दे हर राज्य की राजधानी में ऐसी पद्यात्रा का आयोजन किया जाएगा। उसी कड़ी में बुधवार को जन रक्षा यात्रा के पहले दिन केशवपुरम जिले के कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय 14 पंडित पंत मार्ग पर एकत्र हुए। जिसके बाद पार्टी नेताओं के साथ विरोध प्रदर्शन करते हुए सीपीएम मुख्यालय पहुंचे जहां जबरदस्त प्रदर्शन से पहले भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, राष्ट्रीय भाजपा प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह एवं विजय गोयल ने भी संबोधित किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां ले रखी थी।

मनोज तिवारी ने कहा केरल में भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता राष्ट्रवाद की रक्षा के लिए वर्षों से आंदोलन कर रहे हैं और अपना अस्तित्व खो चुका वामपंथ राजनीतिक हत्याएं कर उस आंदोलन को कुचलना चाहता है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है जिसके संविधान के तहत देश की शासन व्यवस्था चलती है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि वामपंथ ने अपनी गतिविधियों से हमेशा देश को शर्मसार किया है। राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुखर रूप से राष्ट्रवाद के लिए सामाजिक आंदोलन चला रहे हैं।

Related Articles

Back to top button