अजब-गजबअपराधफीचर्डराष्ट्रीय

केरल में पूर्व रेडियो जॉकी की हत्या, एक घायल

तिरुवंतपुरम : प्रदेश के मदावूर स्थित एक रेडियो स्टूडियो में घुसकर जॉकी की हत्या कर दी गई। अज्ञात बदमाशों ने आरजे राजेश और उनके दोस्त कुट्टन पर हमला कर दिया। हमले में राजेश की मौत हो गई। वहीं कुट्टन घायल हो गया। राजेश आरजे रसिकन राजेश के नाम से काफी मशहूर थे। हमला सोमवार रात का है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार पूर्व आर जे राजेश अपने दोस्त के साथ एक स्टेज शो करने गए थे। 36 वर्षीय राजेश एक अच्छे मिमिक्री आर्टिस्ट थे। साथ ही वे फोल्क सिंगर (लोक गायक) भी थे। सोमवार रात करीब 2 बजे वह दफ्तर सामान रखने आए थे, तभी कार से आए 3 अज्ञात बदमाशों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। राजेश का कार्यालय मदवूर स्थित पल्लिकल पुलिस स्टेशन के पास था। राजेश की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। उनका दोस्त की हालत अभी भी स्थिर बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button