लखनऊ

कैण्ट उपचुनाव के लिए बूथों तक पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर क्षेत्र में कैण्ट विधानसभा के उपचुनाव की तैयारियों और उसको मजबूती प्रदान करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बूथों पर पहुंचकर बैठक की। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कैण्ट-1 मण्डल के सेक्टर संयोजकों एवं प्रभारियों के साथ नवुयग विद्यालय चन्दरनगर आलमबाग एवं कैण्ट-2 मण्डल के सेक्टर संयोजकों एवं प्रभारियों के साथ महापौर के आवास सिंगारनगर में बैठक कर उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर उपयोगी जानकारी भी दिये।

इसके अतिरिक्त कैण्ट मण्डल-3 के महाराजा अग्रसेन विद्यालय मोतीनगर सेक्टर के बूथ संख्या 23, 24, 25, 26 एवं 28 के बूथ अध्यक्षों एवं बूथ समिति सदस्यों के साथ बैठक कर उपचुनाव तैयारियों का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं को ‘अपना बूथ, सबसे मजबूत’ करने का सम्बोधन दिया। कैण्ट मण्डल-4 के बूथ संख्या 333 बूथ पर पहुंचकर बूथ अध्यक्ष अजय एवं उनकी बूथ समिति के साथ बैठक की तथा सभी सदस्यों का परिचय लेकर उनके द्वारा बूथ पर किये जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री, महानगर प्रभारी विद्यासागर सोनकर, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, अवध क्षेत्र अध्यक्ष सुरेश तिवारी, कैण्ट उपचुनाव प्रभारी मान सिंह, महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला, उपाध्यक्ष अशोक तिवारी, मण्डल अध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव, विनायक पाण्डेय, अम्बेश मिश्रा, राजकुमार पाण्डेय, मण्डल प्रभारी चेतन विष्ट, रूपा देवी, मनोज राय, कीर्ति बाजपेयी, अंकुर शुक्ला, शिव भारत, धर्मेन्द्र जायसवाल, डा. सुभाष विश्वकर्मा सहित कैण्ट विधानसभा के समस्त सेक्टर संयोजक एवं सेक्टर प्रभारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button