उत्तर प्रदेशराज्य

कौशांबी में कच्चा मकान गिरने से महिला घायल, मवेशी मरे

कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के करारी क्षेत्र में बारिश के चलते आज कच्चा मकान ढ़ह जाने से मलबे में दबकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि दो मवेशियों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार,हकीमपुर गांव में बच्छराज का कच्चा मकान वर्षा के चलते गिर गया। घटना के पहले मकान मालिक बच्चों के साथ बाहर निकल आया लेकिन उसकी पत्नी घर में काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक मकान धराशाई हो गया। हादसे में घर बच्छराज की पत्नी घायल हो गई ,जिसे अस्पताल में भर्ती करा दिया। उन्होंने बताया कि बलबे में दबने के कारण वहां बंधी बच्छराज की दो भैंस दबकर मर गई। जिला प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button