ब्रेकिंगराष्ट्रीय

क्रिकेट से संन्यास के बाद भाजपा में शामिल होंगे महेंद्र सिंह धोनी

नई दिल्ली : क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट की दुनिया को अलविदा कहने के बाद भाजपा में शामिल हो सकते हैं। ये दावा भाजपा के वरिष्ठ नेता आैर पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान ने किया है। एक मीडिया चैनल से बातचीत में पासवान ने कहा कि भाजपा में धोनी को लाने पर लंबे समय से बात चल रही है।

लोकसभा चुनावों से पहले भी धोनी को पार्टी से जोड़ने की कोशिश हुई थी। संपर्क फॉर समर्थन कार्यक्रम के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने धोनी से मुलाकात की थी। भाजपा की सदस्यता लेने के बाद धौनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम का हिस्सा बन सकते हैं, लेकिन यह सब उनके संन्यास लेने के बाद ही होगा। इधर, शनिवार को रांची में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह से पूछा गया तो उन्होंने चुप्पी साध ली। प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं ने भी इस बारे में अनभिज्ञता जताई। झारखंड में इसी साल विधानसभा चुनाव है।

Related Articles

Back to top button