पर्यटन

फेस्टिवल के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं ये 10 जगहें

1_1450951280क्रिसमस आने के एक हफ्ते पहले से ही शहरों की रौनक बढ़ने लगती है, जो नए साल के स्वागत के बाद ही खत्म होती है। क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टियों को अलग तरीके से एन्जॉय करना हो तो प्लान करें ऐसी जगहों का, जो सेलिब्रेशन का मजा दोगुना कर दें। जानते हैं ऐसी जगहों के बारे में….
 
कैसलटन, इंग्लैंड
इंग्लैंड के इस खूबसूरत शहर के चारों ओर क्रिसमस ट्री की भरमार है, जो इस शहर की खूबसूरती को सेलिब्रेशन के दौरान और बढ़ा देते हैं। सड़कों पर क्रिसमस सॉन्ग्स गाते-झूमते लोगों को देखना वाकई बिल्कुल अलग एक्सपीरियंस होता है।
 
शिकागो, इलिनॉयस
2_1450951281
क्रिसमस के दौरान शहर की चकाचौंध को देखने और एन्जॉय करने दूर-दूर से लोग आते हैं। सड़कों पर जर्मन क्रॉफ्ट मार्केट से शॉपिंग की जा सकती है। साथ ही वंडर फेस्ट, एम्यूजमेंट पार्क और इनडोर स्केटिंग जैसी कई एंटरटेनिंग चीजें भी होती हैं।
कीवेस्ट, फ्लोरिडा
क्रिसमस की छुट्टियों को फुल एन्जॉय करने के लिए बेस्ट है फ्लोरिडा। यहां के मौसम, खूबसूरत बीच और लोगों को भीड़ के बीच बोर होने का 4_1450951281कोई चांस ही नहीं। दूर-दूर से लोग यहां क्रिसमस सेलिब्रेशन देखने और मनाने आते हैं।
क्यूबेक सिटी, कनाडा
क्रिसमस के समय यहां हाइकिंग, स्केटिंग, स्नो मोबाइलिंग जैसी कई तरह की फन एक्टिविटीज होती हैं, जो टूरिस्टों के अट्रैक्शन की खास वजह है। इसके साथ ही क्यूबेक का मौसम और यहां की ब्यूटी क्रिसमस के दौरान और ज्यादा बढ़ जाती है।
5_1450951282
बार्सिलोना, स्पेन
बार्सिलोना में क्रिसमस को बहुत ही अलग तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है। फायर वर्क्स, ऊंट, हाथी और जिराफ की परेड होती है और पूरे शहर को सजाया जाता है। चारों ओर क्रिसमस सॉन्ग गुनगुनाते लोगों को देखना भी अच्छा एक्सपीरियंस होता है।
8_1450951283
दुरांगो, कोलोराडो
पहाड़ों पर क्रिसमस सेलिब्रेशन का मजा लेना हो तो दुरांगो जाने की प्लानिंग करें। नेचुरल ब्यूटी को देखने के साथ ही रिलैक्सिंग के लिए भी बेस्ट है दुरांगो।
10_1450951284
वेनिस, इटली
 
क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए इटली जाना भी अच्छा आइडिया
है। रोमांटिक, फैंटास्टिक और खूबसूरत शहर वेनिस में इस फेस्ट के दौरान लोगों की भीड़ आसानी से देखी जा सकती है।

Related Articles

Back to top button