अन्तर्राष्ट्रीय

क्रीमिया की संसद ने रूस में शामिल होने के पक्ष में मतदान किया

creक्रीमिया। यूक्रेन के स्वायत्तशासी क्षेत्र क्रीमिया की संसद ने रूसी संघ का औपचारिक रूप से हिस्सा बनने के पक्ष में मतदान किया है। यह जानकारी गुरुवार को मीडिया में दी गई है। बीबीसी के मुताबिक स्वायत्तशासी क्षेत्र की संसद ने कहा है कि इस बात का फैसला क्रीमिया की जनता पर छोड़ा जा रहा है जो 16 मार्च को होने वाले जनमत संग्रह में अपनी राय जाहिर करेंगे। यह घोषणा क्रीमिया की संसद की ओर से की गई है क्योंकि यूरोपीय संघ के नेता यूके्रन में रूसी सेना की तैनाती का जवाब देने की रणनीति तय करने के लिए ब्रसेल्स में बैठक कर रहे हैं। कीव में एक मंत्री ने हालांकि कहा कि उनका मानना है कि क्रीमिया का रूस में शामिल होना असंवैधानिक होगा। क्रीमिया में नस्ली रूप से अधिकांशत: रूसी लोग हैं और यूक्रेन में मास्को समर्थक राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच के पतन के बाद तनाव के केंद्र में आ गया। रूस समर्थक और रूसी सेना पिछले कुछ दिनों से प्रायद्वीप पर प्रच्छन्न रूप से नियंत्रण बनाए हुए हैं। इस इलाके को पहले से ही कीव से स्वायत्तता हासिल है। क्रीमिया की संसद ने रूसी संघ में जाने का यह फैसला रूसी संघ के अधिकार के तहत लिया है।

Related Articles

Back to top button