पर्यटन

खतरों के खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन रहेगा इन 5 रोप ब्रिज का सफर

 खतरों के खिलाड़ी होने के साथ ही अगर दुनिया के कुछ अजीबो गरीब जगह देखनेे का शौक रखते हैं तो एक बार यहां का रूख जरूर करें। एक तरफ जहां एलईडी लाइटों और कई तरह की सुविधाओं से लैस ब्रिज शहर की शान बढ़ा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ र3_1444038822स्सी और लकड़ी से बने ये ब्रिज आज भी रोमांच और आश्चर्य की मिशाल हैं। खास बात इन ब्रिज की ये है कि इतने कमजोर ब्रिज पर लोग अपने पशुओं और कई तरह के सामानों के साथ अपना रास्ता पार करते हैं।
 
कैरिक-ए- रीड ब्रिज
उत्तरी आयरलैंड का यह रोप ब्रिज काउंटी एंट्रिम के पास बालिनटाय के पास के बना हुआ है। इस रोप ब्रिज की लंबाई 66 फीट और ऊंचाई 90 फीट से भी ज्यादा है। हर साल लाखों की संख्या में लोग इसे देखने आते हैं। लोगों का कहना है कि 300 साल पहले से यहां मछुवारे रस्सियों का पुल बनाते थे, फिर भी इस ब्रिज को बनाने में काफी वक्त लगा। साल 2000 में इस पुल को मॉडर्न रूप दिया गया था इसके बाद साल 2004 में नए रूप में बनाया गया।

Related Articles

Back to top button