टॉप न्यूज़राष्ट्रीय

खराब मौसम के कारण घर नहीं जा पा रहे शहीदों के शव

siachen-94-56be0cb70ac66_exlstदस्तक टाइम्स एजेंसी/मौसम का बिगड़ा मिजाज मुसीबत बन गया है। सियाचिन में शहीद हुए नौ सैनिकों के शव चार दिन से सियाचिन बेस कैंप में रखे हैं। मौसम खराब होने के कारण इन्हें सैनिकों के पैतृक निवास के लिए रवाना नहीं किया जा सका।

सैन्य प्रवक्ता कर्नल एसडी गोस्वामी ने बताया कि सियाचिन बेस कैंप में मौसम बेहद खराब है। उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने भी कहा है कि मात्र एक घंटे के लिए ही मौसम साफ हो जाए तो शवों को वहां से निकाल लिया जाएगा।

बेस कैंप में शवों को रवाना करने की सभी तैयारियां हो चुकी हैं, बस मौसम साफ होने का इंतजार हो रहा है। शहीदों के शव नौ फरवरी को बेस कैंप लाए गए थे, लेकिन वहां मौसम खराब होने के कारण शव वहीं रखे गए हैं।

जवाहर टनल के पास बर्फबारी के बाद बंद जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे शुक्रवार शाम पांच बजे इकतरफा खोला गया। हाईवे पर फंसे 800 छोटे-बड़े वाहनों को घाटी के लिए छोड़ा गया।

घाटी के पर्वतीय इलाकों में रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है। कश्मीर के कई इलाकों में शनिवार को हिमस्खलन की चेतावनी दी गई है। शुक्रवार को गुलमर्ग न्यूनतम तापमान माइनस 9.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे सर्द रहा।

श्री अमरनाथ गुफा और आसपास के इलाकों में भारी बर्फबारी हुई। पहलगाम में 14 इंच तक बर्फ गिरी है। शुक्रवार को जम्मू और कश्मीर संभाग के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ रहा।

Related Articles

Back to top button