अन्तर्राष्ट्रीय

खराब मौसम के कारण समुद्र में फंसा रूसी जहाज

russiकैनबरा (एजेंसी)। अंटार्कटिक सागर में बर्फ में फंसे रूसी पोत को निकालने के काम में आई अड़चने कम नहीं हो पा रहीं हैं। इसे निकालने जा रहे आस्ट्रेलियाई जहाज खराब मौसम की वजह से अभी भी 11 मील की दूरी पर है। यह जानकारी सोमवार को अधिकारियों ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक रूसी जहाज एमवी अकादमिक शोकाल्स्की में आस्ट्रेलियाई वैज्ञानिक और अन्य यात्री मौजूद हैं जो वैज्ञानिक प्रयोग के लिए यात्रा कर रहे थे। यह जनवरी 2०14 तक न्यूजीलैंड लौटने वाला था। यह 24 दिसंबर को अंटार्कटिक सागर में बर्फ में फंस गया और क्रिसमस के दिन इसने मुश्किलों में घिर जाने की खबर दी थी। आस्ट्रेलिया के मैरीटाइम सेफ्टी अथॉरिटी (एएमएसए) के मुताबिक बर्फ तोड़ने वाला जहाज एमवी अकादमिक शोकल्स्की को मुश्किलों से बचाने के लिए रविवार आधी रात के बाद दो बजे अंटार्कटिक के तट के नजदीक पहुंचा लेकिन खराब मौसम की वजह से राहत कार्य में मुश्किर हो रही है। एएमएसए की प्रवक्ता लीजा मार्टिन ने सोमवार सुबह कहा ‘‘अभी इलाके में हल्की बर्फबारी हो रही है जिससे दृश्यता कम है। ऑरोरा आस्ट्रालिस खराब मौसम के कारण धीमी गति से चल रहा है।’’इस मार्ग में ऑरोरा आस्ट्रालिस एकमात्र जहाज बचा है जो उसकी मदद करने में सक्षम है। अधिकारियों ने हालांकि यह कहा है कि अगर बर्फ से निकलने में जहाज कामयाब नहीं रहा तो यात्रियों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से निकाला जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button