अजब-गजबअन्तर्राष्ट्रीय

खुल गया : बरमुडा ट्रायएंगल का रहस्य, जिसमे हजारो समुद्री जहाज और एयरक्राफ्स समा गए

नई दिल्ली : वैज्ञानिकों ने नया दावा किया है कि, अपनी रहस्यमई बनावट से सबको हैरान करने वाला बरमुडा ट्रायएंगल का रहस्य उन्होंने सुलझा लिया है। इसके खोज में लगे वैज्ञानिकों का मानना है कि, यह न तो कोई (उड़न तस्तरी) है और न ही कोई समुद्री दानव। उनका मानना है कि ये दूसरी तरह की भयानक लहरें है, जो कि किसी दानव से कम नहीं हैं।वहीं बरमुडा ट्रायएंगल को शैतान तिकोण भी कहा जाता हैं| जबकि यह उत्तरी अटलांटिक का एक ऐसा क्षेत्र है जो मियामी, बर्मुडा और प्यूर्टो रिको से घिरा हुआ है। पिछले काफी सालो में इस बरमुडा ट्रायएंगल में कई समुद्री जहाज और एयरक्राफ्स समा चुके हैं।

बरमुडा ट्रायएंगल में लापता होने वाले जहाजों के बारे में आजतक कोई पता नहीं चल पाया हैं, कि वे कहां गए।
वहीं ब्रिटने के एक टीवी चैनल में कुछ वैज्ञानिकों ने दावा किया है, कि उनका मानना है कि बरमुडा ट्रायएंगल एक प्रकार की विशाल और खतरनाक लहरें हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ साउथम्प्टन के वैज्ञानिक सिमन बॉक्सल के अनुसार यह दक्षिणी और उत्तरी तूफान है| जो अचानक एक साथ आ जाता है। इस दौरान यदि फ्लोरिडा की ओर से कुछ होता है, तो इससे घातक लहरों का निर्माण होता है। जबकि ये भयानक लहरें 100 फिट तक ऊंची हो सकती हैं। जो कि अब तक सबसे ऊंचाई वाली लहरें रिकॉर्ड की गई हैं। वहीं अलास्का में 1958 में भूकंप से आई सुनामी के दौरान 100 फीट की ऊंची लहरें उठी थीं जो कि अब तक का रिकॉर्ड हैं|

Related Articles

Back to top button