अजब-गजबफीचर्डराजनीतिराष्ट्रीय

गुजरात के मुख्यमंत्री ने कहा, गूगल की तरह काम करते थे मुनि नारद

अहमदाबाद : गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने कहा कि जिस तरह से सर्च इंजन गूगल को पूरी दुनिया की जानकारी है, वैसे ही देवर्षि नारद मुनि को भी सब मालूम था कि कहां क्या हो रहा है और कौन क्या कर रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विश्व संवाद केंद्र की ओर से आयोजित ‘देवर्षि नारद जयंती’ कार्यक्रम में विजय कुमार रुपानी ने कहा कि नारद सूचनाओं से भरे हुए व्यक्ति थे, उनके पास हर किसी की जानकारी थी, पूरी दुनिया के बारे में उनको ज्ञान था। इसी ज्ञान के चलते वे मानव भलाई के काम करते थे। सूचनाएं इकट्ठी करना उनका धर्म था ताकि अगर किसी को उनकी जरूरत हो तो वे वहां पहुंच जाएं। वैसी रूपानी के बयान से कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए क्योंकि इन दिनों भाजपा के कई दिग्गज नेता भारत के इतिहास से लेकर कई तरह के ज्ञान बांट रहे हैं। रूपानी से पहले त्रिपुरा मुख्यमंत्री ने कहा था कि भारत में महाभारत काल के समय से ही इंटरनेट का इस्तेमाल हो रहा है। तभी तो संजय ने महाभारत के युद्धक्षेत्र का पूरा हाल धृतराष्ट्र को सुनाया था। तो वहीं गुजरात विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डा. भीमराव अम्बेडकर को ब्राह्मण बताया और भगवान कृष्ण को ओ.बी.सी. के रूप में परिभाषित किया। उन्होंने कहा कि ऋषि सांदिपनी ने कृष्ण को भगवान बनाया। उन्होंने कहा कि चंद्रगुप्त मौर्य, भगवान राम और भगवान कृष्ण की सफलता में ब्राह्मणों का हाथ है।

Related Articles

Back to top button