उत्तर प्रदेशफीचर्डराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलखनऊ

गुजरात के विकास के मोदी के दावे झूठे : मुलायम

muलखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख प्रचारक नरेंद्र मोदी को झूठा बताते हुए कहा कि मोदी ने गुजरात को चौपट कर दिया है। गुजरात के विकास के बारे में उनके सारे दावे झूठे हैं। उनकी पोल खुल रही है।मुलायम ने सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ में आयोजित चुनावी जनसभाओं में कहा कि गुजरात में लाखों नौजवान बेरोजगार हैं। सरकार 1० लाख युवाओं का पंजीकरण ही नहीं होने दे रही है। 85 प्रतिशत महिलाएं कुपोषण की शिकार हैं। वहां के 21 जिलो में पेयजल संकट है। वहां 8 घंटे भी बिजली नहीं आती है। गुजरात के विकास की बातें झूठी हैं।यादव ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने किसानों की समस्याओं की अनदेखी की  जिससे किसानों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि सपा किसानों की समस्याओं को अच्छी तरह से समझती है। इसीलिए उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई बड़े कदम उठाए हैं।उन्होंने दावा किया कि चुनाव के बाद अगली सरकार तीसरे मोर्चे की बनेगी और सपा तीसरे मोर्चे का सबसे बड़ा दल होगी।

Related Articles

Back to top button