राज्यराष्ट्रीय

गुडवर्क के लिए वनकर्मी व अधिकारी सम्मानित, शिकारियों को पकड़ने पर मिला सम्मान

बहराइच: कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग दुधवा टाइगर रिज़र्व अन्तर्गत 26 दिसम्बर को मोतीपुर रेंज में वन्य जीवों के शिकार में लिप्त अपराधियों को पकड़ने के साहसिक कार्य एवं तत्पश्चात अपराधियों को वन कानून के तहत जेल तक पहुॅचाने में अहम भूमिका निभाने वाली टीम को प्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष एस.के उपाध्याय ने फील्ड डायरेक्टर दुधवा रमेश कुमार पाण्डेय सहित पूरी टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट जी.पी. सिंह ने बताया कि प्रदेश के प्रधान मुख्य संरक्षक की ओर से फील्ड डायरेक्टर दुधवा रमेश कुमार पाण्डेय डीएफओ कतर्नियाघाट जी.पी. सिंह वन्य जीव प्रतिपालक ए.के. पाण्डेय उप प्रभागीय वनाधिकारी यशवन्त प्रभारी रेंज अधिकारी मोतीपुर शत्रोहन लाल सेक्शन अधिकारी टी.पी.एन. सिंह वन रक्षक शिव कुमार शर्मा वन्य जीव रक्षक विजय पाल वाचर सोबरन लाल व अवधेश कुमार तथा स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स के कान्सटेबल धरमपाल निराला व बृजेश कुमार को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया है। इसके अतिरिक्त वन रक्षक शिव कुमार शर्मा वन्य जीव रक्षक विजय पाल तथा एसटीपीएफ के कान्सटेबल धरमपाल निराला को 05 05 हज़ार रुपये का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने वन्य जीव प्रभाग कतर्नियाघाट के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से इसी गतिशीलता व टीम भावना के साथ वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण के लिए कार्य करते रहने की अपेक्षा की है।

Related Articles

Back to top button