राज्य

गुरदासपुर में खौफनाक वारदात, प्रेम संबंध के चलते परिवार को गोलियों से भूना- 4 लोगों की मौत

गुरदासपुर: जिला गुरदासपुर के कस्बा घुमाण के नजदीक गांव पुराना बल्लड़वाल में उस समय सनसनी फैल गई जब प्रेम संबंधों के चलते यहां 4 लोगों की हत्या कर दी गई। प्रथम जानकारी के अनुसार एक कांग्रेस नेता द्वारा अंधाधुंध गोलियां चलाने का समाचार मिला है।

मिली जानकारी के मुताबिक गांव पुराना बल्लड़वाल के पंचायत मैंबर और कांग्रेस नेता सुखजिन्दर सिंह सोनी पुत्र दीदार सिंह ने आज सुबह करीब 6 बजे गांव के ही कुछ लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। जिस में दो लोग जिनमें सुखविन्दर सिंह पुत्र मंगल सिंह और मंगल सिंह पुत्र उजागर सिंह ( दोनों पिता- पुत्र) की मौके पर मौत हो गई। जबकि 2 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस वारदात में 2 लोग गंभीर घायल हो गए।

दरअसल, युवक के परिवार वाले खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान लड़की के परिवार ने उनपर गोलियां बरसा दीं। इस फायरिंग में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button