फीचर्डराजनीतिराष्ट्रीय

घोषणापत्र के वादे पूरा कराने के लिए कानून जरूरी : मोदी

modiरांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र झूठे वादों का पुलिंदा है। उन्होंने यह भी कहा कि सत्तारूढ़ पार्टियों द्वारा चुनावों प्रचार के दौरान की गई घोषणाओं को पूरा करने के लिए कानून लागू किए जाने की आवश्यकता है। झारखंड के गुमला जिले में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा ‘‘कांग्रेस का घोषणापत्र झूठे वादों का पुलिंदा है। कांग्रेस ने 2००4 और 2००9 में खाद्य पदार्थों की कीमतों पर नियंत्रण करने का वादा किया था और 2०14 में भी यही वादा कर रही है।उन्होंने कहा ‘‘कांग्रेस ने हर एक व्यक्ति को रोजगार देने का वादा किया था और यही वादा फिर कर रही है।’’मोदी ने कहा कि निर्वाचन आयोग को एक कानून बनाना चाहिए ताकि जो भी पार्टी चुनाव में विजयी होती है वह अपने चुनावी वादे पूरे करने के बारे में जवाबदेह हो। उन्होंने कहा ‘‘ऐसा करने से पार्टियां कम से कम घोषणापत्रों में झूठे वादे नहीं करेंगी।’’मोदी ने कांग्रेस पर देश भर में आदिवासियों के हितों को नजरअंदाज करने का भी आरोप लगाया।उन्होंने कहा ‘‘अटल बिहारी वाजपेई की सरकार ने अलग से जनजातीय कल्याण मंत्रालय का गठन किया था।’’उन्होंने कहा ‘‘मैं आपलोगों के सामने नतमस्तक हूं कि नक्सली हमले के बावजूद आपलोग बड़ी संख्या में रैली में शामिल हुए। यह लोकतंत्र की ताकत को दर्शाता है। लोकतंत्र हमेशा बंदूक से ज्यादा ताकतवर है।’’

उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वाजपेयी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने ही झारखंड को बिहार से पृथक राज्य का दर्जा दिलाया था। उन्होंने कहा ‘‘यदि कांग्रेस उस समय केंद्र में सत्तारूढ़ होती तो झारखंड कभी नहीं बन पाता।’’

Related Articles

Back to top button