अन्तर्राष्ट्रीयफीचर्ड

चक्रवात मैथ्यू से 150 की मौत, ओबामा ने फ्लोरिडा में इमरजेंसी लगाई

am-25नई दिल्ली (7 अक्टूबर): विनाशकारी चक्रवात मैथ्यू के फ्लोरिडा के तट से सीधे टकराने की आशंका के मद्देनजर अमेरिका के दक्षिणपूर्वी तट से लगभग तीस लाख लोगों को तत्काल हटा लिया गया। मैथ्यू के कारण सिर्फ हैती में ही अब तक डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

राष्ट्रपति बराक ओबामा ने फ्लोरिडा के लिए आपात स्थिति की घोषणा की है। तूफान से बचने के लिए भीतर का रूख कर रहे लोगों के कारण यहां और पड़ोसी राज्यों के राजमार्ग जाम हो चुके हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि चौथी श्रेणी का चक्रवात और ज्यादा विनाशकारी और खतरनाक साबित हो सकता है। तटों से दो मंजिला तक उंचाई वाली लहरें उठ रही हैं, हवाएं इतनी तेज हैं कि उनके कारण पेड़ और घरों की छतें या पूरे के पूरे घर ही जमीन से उखड़ सकते हैं।

 

Related Articles

Back to top button