ज्ञान भंडार

चाहते हैं धन और समृद्धि तो, अपने घर में इन पौधों को जरूर लगाएं

व्यक्ति की कुंडली में मौजूद ग्रह और सितारे ही बताते हैं की आने वाले जीवन में कष्ट मिलेगा या सुख, समृद्धि मिलेगी या दरिद्रता? लेकिन हमेशा ग्रह ही इसके लिए उत्तरदायीं हो ये जरूरी नहीं। कई बार हमारे द्वारा किये गए कर्म भी हमारी जीवन के सुख-दुःख का कारण बनते हैं। समृद्धि भी ऐसी ही चीज है जिसके पास है उसे कोई कमी नहीं है और जिसके पास नहीं है उसके लिए सब कुछ वीरान है।

परन्तु हमारे शास्त्रों में इसका भी उपाय बताया गया है। धन-समृद्धि के लिए भी कई उपाय शास्त्रों में लिखे हुए हैं। शास्त्रों के अनुसार, हमारे आस-पास कुछ ऐसे विशेष पौधे हैं जिन्हे घर में लगाने से धन और समृद्धि आने लगती है। इन पौधों को घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। हम आपको उन्ही पौधों के बारे में बता रहे हैं। जिनकी मदद से आप भी अमीर बन सकते हैं।

मनी प्लांट
मनी प्लांट जो एक तरह की बेल होती है, धन-समृद्धि के लिए बहुत शुभ मानी जाती है। इस बेल को घर के भीतर या बाहर लगाने से धन लाभ होने लगता है और घर की आर्थिक स्थिति सुधरने लगती है। लेकिन ये बेल तभी फायदा पहुंचाती है जब इसे सही दिशा में लगाया गया हो। और आग्नेय दिशा उचित दिशा है। यह दिशा गणेशजी की मानी जाती है जिसके प्रतिनिधि शुक्र हैं।

क्रासुला ओवाटा
फेंगशुई और वास्तु के अनुसार इस पौधे को घर में लगाने से यह धन आकर्षित करता है। फेंगशुई के अनुसार, क्रासुला लगाने से यह सकारात्मक ऊर्जा को घर की ओर खींचता हैं जिससे नकारात्मकता समाप्त हो जाती है। इसे मनी प्लांट भी कहा जाता है, जो घर के अंदर आसानी से फलता-फूलता है। इसे बाहर की धूप की आवश्यकता नहीं।

लक्ष्मणा
लक्ष्मणा का पौधा भी धन लक्ष्मी को आकर्षित करने में मदद करता है। माना जाता है इस पेड़ को घर में लगाने से धन और समृद्धि आती है। इसे घर में किसी भी बड़े गमले में आसानी से उगाया जा सकता है। धनवान बनाने के लिए इस पेड़ को भी बहुत शुभ माना जाता है।

केले का पेड़
कुंडली में गुरु ग्रह की शुभ स्थिति ही जीवन में खुशियां और धन लाती है। अगर गुरु की स्थिति शुभ न हो तो लाभ मिलना मुश्किल होता है। केले का पेड़ गुरु कृपा पाने का सरल उपाय है। समृद्धि पाने के लिए केले के पेड़ का पूजन शुभ होता है। अगर आप चाहे तो घर की चारदीवारी के भीतर केले का पेड़ लगा सकते हैं। बृहस्पति का कारक होने के कारण केले के पेड़ को ईशान कोण में लगाएं। शुभ होगा।

नारियल का वृक्ष
घर में इस वृक्ष को लगाना मुश्किल है। परन्तु अगर आप किसी ऐसे स्थान पर रहते हैं जहाँ आस-पास थोड़ा स्पेस है तो नारियल का पेड़ लगाएं। नारियल का पेड़ सकारत्मक ऊर्जा से भरपूर होता है। घर के आंगन में यदि ये पेड़ हो तो अत्यंत शुभ होता है। इस पेड़ के होने से घर में धन और समृद्धि बनी रहती है। आस-पास नारियल का पेड़ होने से राहु या केतु से जुडी समस्याएं भी नहीं होती।

तुलसी का पौधा
तुलसी को माँ लक्ष्मी का दूजा स्वरुप माना जाता है। बहुत ही कम हिन्दू परिवार होंगे जिनके यहाँ तुलसी का पौधा नहीं है। घर में तुलसी का पौधा लगाने से सुख, शान्ति और समृद्धि का वास होता है। इस पौधे में एंटी बैक्टीरियल गुण भी होते हैं जो बैक्टीरिया और अन्य जीवाणुओं को खत्म करने का काम करते हैं। धन प्राप्ति के लिए घर में तुलसी का पौधा पूर्व दिशा या ईशान कोण में ही लगाएं। नियमित रूप से तुलसी खाने से शारीरिक रोगों से भी छुटकारा मिलता है।

अश्वगंधा
वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में अश्वगंधा का पेड़ लगाने से भी सुख और समृद्धि आती है। अश्वगंधा का पेड़ बहुत ही लाभकारी जड़ी बूटी है जिसका इस्तेमाल कई रोगों को ठीक करने के लिए किया जाता है। घर में अश्वगंधा लगाने से सकारत्मक ऊर्जा रहती है और नकारात्मकता दूर होती है।

कनेर
कनेर को पूजा में भी शुभ माना जाता है। इस पौधे की तीन प्रजातियां होती हैं एक सफ़ेद, एक लाल और एक पीली। कनेर के पौधे को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। माँ लक्ष्मी को सफ़ेद कनेर के पुष्प चढ़ाएं जाते हैं। पीले रंग के कनेर से भगवान विष्णु का पूजन करना अत्यंत शुभ होता है। इस पौधे को घर में रखने से सुख-शांति आती है और जिस घर में शांति है वहां माँ लक्ष्मी का वास होता ही है।

श्वेतार्क
श्वेतार्क दूध वाला पौधा होता है जिसकी पत्तियों या तने को तोड़ने पर उसमे से दूध निकलता है। इस पौधे को गणपति का प्रतीक माना जाता है। वास्तु के अनुसार, दूध से युक्त पौधे को घर की सीमा में होना शुभ नहीं माना जाता लेकिन श्वेतार्क इसका अपवाद है, जिसे घर के समीप उगा सकते हैं, लेकिन घर में नहीं। इस पेड़ से सुख, शांति रहती है और सदैव बरकत बनी रहती है।

श्वेत अपराजिता
धन-समृद्धि के लिए ये पौधा भी घर में लगाना शुभ होता है। संस्कृत में इसे आस्फोता, विष्णुकांता, विष्णुप्रिया, गिरीकर्णी, अश्वखुरा कहते हैं। ये दो प्रकार के पुष्पों वाला होता है जिसमे एक नीला और एक सफ़ेद होता है। धन की इच्छा रखने वाले नीले रंग के अपराजिता को घर में लगाएं।

हरसिंगार
पारिजात के फूलों को हरसिंगार और शैफालिका भी कहा जाता है। माना जाता है जिस घर के आंगन में यह वृक्ष होता है, वहां हमेशा शांति और समृद्धि बनी रहती है। इसके फूलों में कुछ ऐसे गुण होते हैं जो तनाव को दूर करके मूड फ्रेश करने में मदद करते हैं।

तो ये कुछ खास पौधे हैं जिन्हे घर में लगाने से सुख, समृद्धि, यश और सम्मान बना रहता है। अगर आप भी धन की इच्छा रखते हैं तो अपने घर में इन पौधों को जरूर लगाएं और उनके फूलों का भगवान का पूजन करें।

 

Related Articles

Back to top button