International News - अन्तर्राष्ट्रीय

चीन: फैक्ट्री में लगी आग, 19 लोगों की गयी जान, तीन घायल

चीन की एक फैक्ट्री में आग लग गई है। जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए हैं। आग रविवार को झेझियांग के पूर्वी चीनी प्रांत में स्थित एक उत्पादन कंपनी में लगी। चीन के स्थानीय समयानुसार आग दोपहर के एक बजे लगी। आपातकालीन कर्मचारी जल्द ही मौके पर पहुंच गए लेकिन इसके बावजूद वह बड़ी संख्या में लोगों को बचाने में असफल रहे।

स्थानीय अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि कम से कम 19 लोगों की रविवार रात तक मौत हो चुकी है। वहीं तीन लोग घायल हैं। जिसमें से दो की हालत गंभीर है। आपातकालीन कर्मचारियों ने कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय अधिकारियों ने घटना के कारणों की जांच करनी शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button