स्पोर्ट्स

चैम्पियंस लीग : चेल्सी ने श्हाल्के को हराया

cheबर्लिन (एजेंसी)। फर्नांडो टॉरेस द्वारा किए गए दो गोलों की मदद से पूर्व चैम्पियन चेल्सी ने मंगलवार को वेल्टिंस एरेना मैदान पर खेले गए चैम्पियंस लीग के ग्रुप-ई मुकाबले में श्हाल्के को 3-० से हरा दिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक श्हाल्के ने इस मैच में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन वह चेल्सी के लगातार आक्रमणों का जवाब नहीं दे सका। ग्रुप स्तर पर जर्मन टीम की यह पहली हार है। चेल्सी ने इस को जीतने के लिए तत्परता दिखाते हुए मैच का पहला गोल पांचवें मिनट में ही कर दिया। पहले हाफ में श्हाल्के ने मैक्य मायेर  रोमन एन. और केविन प्रिंस बोएटांग की मदद से कई आक्रमण किए लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। मैच के बाद श्हाल्के के कच जेंस केलर ने कहा  ‘‘हमारे लिए यह खिन्न कर देने वाली हार है। हार अलग बात है लेकिन हमें अपने पास आए मौकों को भुनाना सीखना होगा।’’ इस जीत ने चेल्सी को ग्रुप-ई में शीर्ष पर पहुंचा दिया है। दूसरे स्थान पर श्हाल्के है जबकि तीसरे पर स्विस क्लब बासेल और फिर बुकुरेस्ती का स्थान है।

Related Articles

Back to top button